Deoghar: देवघर के फेमस चिकित्सक डॉ. डी तिवारी (Dr. D. Tiwari) देवघर आईएमए के नए प्रेसिडेंट (New President of Deoghar IMA) चुने गए हैं। डॉ. डी. तिवारी नेशनल आईएमए के सेंट्रल वर्किंग कमिटी (Central Working Committee of National IMA) के भी सदस्य हैं।

नेशनल आईएमए के सेंट्रल वर्किंग कमिटी में झारखण्ड से चयनित पांच सदस्यों में डॉ.डी तिवारी भी शामिल हैं। यहां बता दें कि प्रत्येक एक हज़ार सस्दय पर एक सेंट्रल वर्किंग कमिटी का सदस्य होता है।

देवघर आईएमए (Deoghar IMA) के जनरल बॉडी की बैठक वरीय चिकित्सक डॉ. आर. एन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें देवघर आईएमए के नए प्रेसिडेंट के पद पर डॉ. डी तिवारी को चुना गया। जबकि वाईस प्रेसिडेंट के पद पर डॉ. मंजू बैंकर और डॉ. राजीव कुमार पांडेय को चुना गया।
वहीं, जनरल सेक्रेटरी के पद पर डॉ. गौरी शंकर चुने गए और जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर डॉ. कुमार गौरव और डॉ. संजय कुमार का चयन हुआ।
आईएमए की इस बैठक के दौरान डॉ. जुगल किशोर चौधरी, डॉ. आर के चौरसिया, डॉ. बिरेन्द्र प्रसाद सिंह और डॉ. प्रभात रंजन स्टेट कॉउंसिल के सदस्य चुने गए। साथ ही डॉ. गोपाल प्रसाद बरनवाल को सेंट्रल कॉउंसिल के सदस्य के तौर पर चुना गया।
Also Read:
- 72nd National Film Awards: यामी गौतम को ‘Article 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘Chandu Champion’ के लिए मिला सम्मान

- ‘घटना का अंजाम भी होना चाहिए, एनकाउंटर जरूरी’, Jamui की घटना पर MLA अनंत सिंह

- Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया

- Bihar: जमुई मामले में अब तक 5 गिरफ्तार, पीड़ित की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई

- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार




