
Deoghar: देवघर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भांडाफोड़ किया है। कुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर 33 किलो अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जिसमें शामिल एक किशोर निरूद्ध किया गया है। जेल गये आरोपियों में बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के पुजहारडीह अम्बाकोला निवासी अमित कुमार साह, देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया देवसंघ निवासी प्रकाश मंडल के नाम शामिल हैं।

इनके पास से पुलिस ने 33 किलो गांजा के साथ एक हुंडई कंपनी का वेन्यू कार संख्या जेएच 01 ईएल 1866 और दो मोबाइल जब्त किया है।
इसे लेकर एसपी सौरभ ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। बताया कि देवघर पुलिस नशे के रोकथाम के लिये लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई में देवघर की पुलिस इसके पूरे सप्लाई चेन के विरूद्ध कर्रवाई करने का प्रयास कर रही है।

एसपी ने बताया कि 01 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी की कुंडा थाना इलाके के चित्तोलोढ़िया देवसंघ इलाके में अवैध गांजा बेचने का धंधा किया जा रहा है। उक्त सूचना पर एसडीपीओ देवघर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
इस टीम में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, थाना के एसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई एसएन शर्मा सहित सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम द्वारा चित्तोलोढिया देवसंघ स्थित प्रकाश मंडल के घर से छापेमारी कर 33 किलो अवैध गांजा को बरामद किया।
प्रकाश मंडल ने पुलिस के समक्ष बताया कि वह अमित कुमार साह के साथ मिलकर अवैध रूप गांजा बेचने का धंधा करता है। बताया गया कि अमित कुमार साह पूर्व में बिहार से कई बार एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल जा चुका है।


