
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के आजाद चौक के पास रहने वाला एक व्यक्ति बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति का नाम सिद्धार्थ केशरी है। बताया जाता है कि उसके घर में बिजली बोर्ड में कुछ खराबी आ गयी थी। वह खुद से बोर्ड को खोल रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आया गया।

इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। सदर अस्पताल में कुछ देर इलाज कराने के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिये सिद्धार्थ को बाहर लेकर चले गये।


