spot_img
spot_img

एक बार JTET पास करने वालों को आजीवन शिक्षक की पात्रता, झारखंड कैबिनेट में JTET की संशोधित नियमावली मंजूर

केंद्र की तरह अब झारखंड टेट की परीक्षा में जो एक बार उत्तीर्ण होंगे, वह आजीवन शिक्षक के लिए पात्र माने जाएंगे।

Ranchi: केंद्र की तरह अब झारखंड टेट की परीक्षा में जो एक बार उत्तीर्ण होंगे, वह आजीवन शिक्षक के लिए पात्र माने जाएंगे। पहले यह समय सीमा 7 वर्ष के लिए थी। राज्य सरकार ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की संशोधित नियमावली घोषित कर दी है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने जनजाति एवं घोषित क्षेत्रीय भाषा की सूची को इस परीक्षा में शामिल करने पर स्वीकृति दी है। आरक्षित व सामान्य वर्ग के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) के लिए न्यूनतम मार्क्स तय किया गया है। विषयों की सूची में कई नए विषय को जोड़ा गया है। इस नियमावली में हाल ही में घोषित क्षेत्रीय भाषा को सिलेबस में शामिल किया गया है, जो जिलों के मुताबिक तय भाषा को पूर्व की तरह पास करना अनिवार्य होगा। अन्य अराजपत्रित नियुक्ति परीक्षा की तरह इस परीक्षा में भी राज्य के भीतर 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास किए लोग ही नियुक्ति के पात्र होंगे।

झारखंड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास होंगे, तभी मिलेगी नौकरी
विभिन्न वर्गों के पासिंग मार्क्स
जाति पासिंग मार्क्स कुल पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग 40 60
अनुसूचित वर्ग 30 50
अनुसूचित जनजाति 30 50
आदिम जनजाति 30 50
ओबीसी -1 33 55
ओबीसी -2 33 55
ईडब्ल्यूएस 33 55
दिव्यांग 30 50

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!