spot_img
spot_img
होमझारखण्डJharkhand: संपत्ति विवाद में बड़े भाइयों ने एक साथ मिलकर छोटे भाई...

Jharkhand: संपत्ति विवाद में बड़े भाइयों ने एक साथ मिलकर छोटे भाई की कर दी हत्या

जमीन विवाद में बड़े भाइयों ने एक साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। हमले में दो भतीजे घायल हुए हैं। घटना पालगंज़ के महादेवडीह गांव की है।

Giridih: पीरतांड थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद में बड़े भाइयों ने एक साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी। हमले में दो भतीजे घायल हुए हैं। घटना पालगंज़ के महादेवडीह गांव की है।

मंगलवार को एक ही परिवार के लोगों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें 51 वर्षीय राजेंद्र स्वर्णकार, उसके दो बेटे संजय स्वर्णकार एवं संदीप स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि हमलावरों ने तीनों लोगों पर तलवार से वार किया। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र स्वर्णकार ने भाइयों पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार में पहले से संपत्ति का विवाद चल रहा था। शिकायत के बाद पुराने विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि राजेंद्र स्वर्णकार के पिता कैलाश स्वर्णकार भाई सुमन स्वर्णकार, सुजीत स्वर्णकार, अजीत स्वर्णकार के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे बजे अचानक महादेवदीह गांव पहुंचे। परिवार के बीच गांव के घर को लेकर विवाद चल रहा था।

दावा किया जा रहा है कि पिता और भाई ने साथ मिलकर राजेंद्र पर हमला कर दिया। सभी लोग घर के अंदर प्रवेश कर गए। राजेंद्र के बड़े बेटे संजय के साथ भी मारपीट की गई। सभी आरोपित हाथ में तलवार लिए हुए थे। इन लोगों ने पिता-पुत्रों पर तलवार से वार करना शुरू कर दिया। घर में राजेंद्र की पत्नी और उसकी बहू मौजूद थे। महिलाओं ने घर के छोटे बेटे संदीप को हमले की सूचना दी। संदीप के पहुंचने के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें राजेंद्र, संजय व संदीप घायल हो गए। घटना की जानकारी मिले के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!