Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से आरंभ होगा। पहले दिन राज्यपाल रमेश बैस का सदन में अभिभाषण होगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट तीन मार्च को सदन में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व दो फरवरी को अनुपूरक बजट पेश होगा।
बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होगा। इस दौरान होली का भी अवकाश होगा।