आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसानों के अलावा जानवरों और पक्षियों के वीडियो भी वायरल होते रहते है। अभी हाल ही में एक बत्तख (Duck) के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ये दुनिया का सबसे महंगा बत्तख है। जो हर महीने तीन लाख रूपये से ज़्यादा की कमाई करता है।

इस बतख का नाम Munchkin है। इसके वीडियोज़ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर हिट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह बत्तख Dunkin Ducks के नाम से फेमस है। सोशल मीडिया पर ये ख़ूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बतख के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट है। जिससे लाखों की कमाई होती है। Munchkin हर महीने 3 लाख से ज़्यादा पैसे कमा रहा है।

Munchkin नाम के इस बतख से इसकी मालकिन क्रिसी एलिस को बेहद लगाव है। वो अपने बतख से बेहद प्यार करती है। New york Post की खबर के मुताबिक क्रिसी एलिस ने अपनी बतख का नाम फास्ट फूड चेन Dunkin Donuts के नाम पर रखा गया है। पेंसिलवेनिया में सिर्फ एक ही फास्ट फूड चेन थी, जिसका नाम क्रिसी एलिस को पसंद आ गया था। उन्होंने इसी से प्रेरणा लेकर अपने बतख के इंस्टाग्राम अकाउंट Dunkin Ducks रखा।
Munchkin की मालकिन को पालतू जानवरों से बेहद लगाव है। वो हमेशा अपने पालतू जानवरों के साथ वीडियो बनाते रहती हैं। सबसे ज़्यादा उनका क्यूट डक फेमस हुआ है। इस वजह से एलिस हमेशा अपने बतख का मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं। Munchkin इतना फेमस हो गया है कि उसे स्पॉन्सर भी मिल गए हैं। हर वीडियो में वो किसी ख़ास कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोट करता है। इसके कारण उसकी लाखों की कमाई हो जाती है।



