Bokaro: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो नावाडीह मुख्य मार्ग के अमलो चेक पोस्ट के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में दोनों के शव को रखा गया है। घायल का इलाज किया जा रहा है।
बारह चक्का ट्रक संख्या यूपी 65 एटी 5323 तेज गति से मकोली मोड़ की ओर से आ रहा था और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार 50 वर्षीय महिला बंधनी देवी व उसका नाती 15 वर्षीय अशोक रविदास की घटनास्थल पर मौत हो गई।
महिला का पुत्र 27 वर्षीय बाबूलाल रविदास गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग कथारा बांध बस्ती निवासी बताया जाते हैं। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।