उत्तर प्रदेश
मथुरा में एक युवती के साथ रेप हुआ है और रेप का आरोप युवक जिसका नाम आनंद बताया जा रहा है उसपे लगा है। बताया जा रहा है कि युवक कराची पाकिस्तान का रहने वाला पाया गया है।
युवती अपने माता-पिता के साथ पिछले 5 साल से वृंदावन में रह रही थी ,वैसे वो यूक्रेन कि रहने वाली है। आरोपी आनंद 5 वर्षों से पीड़िता के घर संगीत सिखाने जाता था। आरोप है कि चैतन्य विहार में रहने वाले आनंद नामक व्यक्ति ने तीन दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई दुष्कर्म की सुचना युवती ने अपने पिता को दिया।
उसके बाद पुलिस को इस घटना कि सुचना दी गयी। पुलिस ने आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि आनंद पाकिस्तान का रहने वाला है और 16 साल से वह वृंदावन में रहकर भजन-कीर्तन करता है।
एसपी सिटी उदय शंकर ने कहा कि युवती के साथ हुए दुष्कर्म में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।