
Tokyo: जापान (Japan) में मंगलवार को भूकंप (EarthQuake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी की ओर से कहा गया है कि भूकंप के झटके एक बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप 46.23 डिग्री अक्षांश और 152.56 डिग्री देशांतर पर था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। इसका केन्द्र राजधानी टोक्यो से 1593 किलोमीटर उत्तरपूर्व में रहा।

वैसे भूकंप के बाद तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की भी कोई खबर नहीं है।


