Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। प्रकाश ने रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा IAS अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति संबंधी केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री द्वारा विरोध दर्ज कराते हुए पत्र लिखने पर कहा कि मुख्यमंत्री चंद अधिकारियों के इशारे पर निर्णय ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रशासन एवम प्रशासनिक सेवाओं का राजनीतिकरण कर रहे है। संघ लोक सेवा आयोग जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति करता है वह केंद्र सरकार के अधीन है। चयन के बाद अधिकारियों की सेवाएं विभिन्न राज्यों के लिए दी जाती है।
इसलिये केंद्र सरकार का यह अधिकार होना ही चाहिये कि वह आवश्यकतानुसार जब चाहे ,जहां चाहे उनकी सेवा ले सके। उन्होंने कहा कि इसमें राज्य सरकार को कोई ऐतराज होना ही नहीं चाहिये।