
Madhupur (Deoghar): रविवार को आम आदमी पार्टी देवघर के मधुपुर विधानसभा में विधानसभा प्रभारी मुन्ना आंसारी एवं जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, जिला संयोजक मुकेश तिवारी, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार उपस्थित हुए।


मौके पर गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है, और दिल्ली मॉडल को हर घर घर पहुंचाने का काम करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव में झारखण्ड में भी आम आदमी पार्टी की भ्रषटाचार मुक्त सरकार बनाएंगे।



