
Deoghar: कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एम्स देवघर (AIIMS Deoghar) ने एक बार फिर से कोरोना मरीजों की सेवा हेतु कोविड टेलीमेडिसिन helpline (Covid Telemedicine Helpline Services) की सेवाएं प्रारम्भ कर दी है। AIIMS Deoghar द्वारा गत वर्ष कोरोना की दुसरी लहर आने पर कोरोना उपचार हेतु फोन पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया था. जिसका कोरोना के मरीजों ने बहुत लाभ लिया था तथा उसे सराहा गया था।

एम्स देवघर के निदेशक (AIIMS Director) प्रोफेसर सौरभ वार्ष्णेय के बताए अनुसार सप्ताह के सातों दिन प्रातः 9 बजे से साय 4 बजे तक एम्स द्वारा जारी किए गए फोन नं 9031681961 एवं 9031681962 पर सम्पर्क करकर मरीज कोरोना बचाव एवं उपचार संबंधित सलाह एम्स के डॉक्टरों से प्राप्त कर सकते हैं।

एम्स देवघर के द्वारा पहले से ही अलग-अलग चिकित्सीय विभागों के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दिया जा रहा है। इसी के साथ अब कोरोना संबंधित परामर्श हेतु अलग से सेवाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।
कोरोना परामर्श हेतु जारी Helpline नंबर – 9031681961 एवं 9031681962समय -प्रातः 9 बजे से साय 4 बजे तकl



