
Deoghar: महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं व की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने के0के0एन0 स्टेडियम में शिव बारात के लिए किये जा रहे तैयारियों के अलावा रूटलाईन यथा- के0के0एन0 स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, अवंतीका गली, लक्ष्मी मार्केट, फव्वारा चौक, शिक्षा सभा चौक आदि में शिवबारात को लेकर की जा रही विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के अलावा पथ में पड़ने वाले सभी सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मति, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग से जुड़े किए गए कार्यो का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों दिया, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के एक्टिव रहने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। साथ हीं संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबिस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली या टेलिफोन के तार का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।
आगे निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा भव्य शिवबारात हेतु साज सज्जा और लाइटिंग के कार्यो का अवलोकन किया गया।
आगे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवबारात के दौरान भीड़ में निगरानी को लेकर विभिन्न स्थलों (टावर चौक, फव्वारा चौक, राय एंड कंपनी चौक, शिवलोक, बजरंगी चौक, बाजला चौक) पर वॉचटावर निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि वॉचटावर से पुलिस के जवान भीड़ में होने वाली गतिविधियों के साथ असामाजिक तत्वों पर नजर रख सके। साथ ही शिवबारात में विशेष निगरानी को लेकर सिविल ड्रेस में पुलिस के जवानों व पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर अशोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निगम की टीम संबंधित विभाग अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।



