Bokaro: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर कट्टा पुनर्वास क्षेत्र में स्थित हरी मंदिर के प्रांगण में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गांव के ही जय देव पांडेय के रूप में की गई है। उसके घरवालों ने इसे हत्या का मामला बताया है और इस मामले में मृतक के दो दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

जय देव के घर के लोगों का कहना है कि वह रविवार रात घर से निकला था लेकिन वापस नही आया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार हरि मंदिर के प्रांगण में जयदेव पांडे के साथ दो अन्य लोग भी थे, जो उसके दोस्त हैं। उनके बीच कुछ कहासुनी होने की बात लोगों ने बताई है।

घरवालों ने पुलिस में जय देव की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोनों दोस्त पिंटू गोराई और गोविंद बावरी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची हुई है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि, एक सप्ताह के अंदर हत्या की यह दूसरी घटना। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही इसके पहले दो लोगों की हत्या बिजुलिया स्थित गांव में कर दी गई थी। अभी वह मामला सुलझा नहीं कि हत्या की इस दूसरी बड़ी घटना से पूरे इलाके में सनसनी और खौफ का माहौल पैदा हो गया है।
Also Reads:
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP



