
Deoghar: नव वर्ष के अवसर पर देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री व SP धनंजय कुमार सिंह द्वारा स्थानीय चित्रकार नरेंद्र पंजियारा द्वारा शुरू की गई देवघर (Jharkhand) की नई चित्रकला शैली “बैद्यनाथ पेंटिंग” से जुड़े टेबल कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस दौरान DC ने बैद्यनाथ पेंटिंग के माध्यम से बाबा मंदिर की स्थापना और इससे जुड़ी पूरी कहानी को अपने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने की कला की सराहना करते हुए नरेन्द्र पंजियारा बधाई और धन्यवाद किया।

इसके अलावे DC मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर एव देवघर नगर के इतिहास पर आधारित नरेंद्र पंजियारा जी के कैलेंडर के विमोचन के दौरान कहा कि इनके द्वारा बनाया जाने वाला चित्र देवघर एवं बाबा मंदिर के इतिहास को दर्शाता हुआ एक यूनिक कला का संग्रहण है, जो कि काफी सराहनीय और अद्भुत है।


ज्ञात हो कि मधुबनी पेंटिंग, जादू पटिया जैसे तमाम चित्रकारी कला के बारे में लोगों ने सुना और जाना होगा। वही बैद्यनाथ पेंटिंग के जरिए देवघर को एक नई पहचान दिलाने की कोशिश की जा रही है। अब देवघर की अपनी एक पहचान पेंटिंग के क्षेत्र में भी होगी मिथिला पेंटिंग के तर्ज पर बैद्यनाथ पेंटिंग की शुरुआत हो गई है। देवघर के प्रसिद्ध कलाकार नरेंद्र पंजियारा ने वैद्यनाथ पेंटिंग की परिकल्पना 2016 में की थी. 2017 में सरकार की ओर से इन्हें फेलोशिप भी दिया गया।


