
Deoghar: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर की 9वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक दिनांक 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में चैंबर के विभिन्न संगठनात्मक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी माह जून 2026 में चैंबर द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यवसायियों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठानों को चैंबर से जोड़ना है।

कार्यकारिणी ने इस अभियान के अंतर्गत कम-से-कम 100 नए उद्यमी एवं व्यवसायिक सदस्यों को चैंबर की सदस्यता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान से चैंबर की संगठनात्मक शक्ति और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी तथा क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
चैंबर ने क्षेत्र के सभी उद्यमियों, व्यवसायियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से इस सदस्यता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है।


