
Deoghar/Ranchi: झारखंड में बुधवार को कोरोना के 344 मामले मिले मिले है. जिसमे सबसे अधिक मामले राजधानी रांची से है. रांची में 118 मरीज़ तो कोडरमा में 56 मामला आया है. रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन समिति की बैठक होगी. जिसमे कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते है.

प्राप्त आंकड़े के मुताबिक बुधवार को देवघर से साथ मरीज़ पॉजिटिव मिले है. पूर्वी सिंगभूम में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22, हज़ारीबाग में 21, बोकारो में 17, गिरीडीह में 7, चतरा में 6, खूंटी, रामगढ़ में चार-चार, जामताड़ा में 3, गुमला में 2 और दुमका, लातेहार, पलामू में एक-एक मामला सामने आया है.

अब इस बात पर सबकी नज़र होगी कि सरकार आपदा प्रबंध समिति की गुरुवार को होनेवाली बैठक में क्या निर्णय लेती है.


