
New Delhi: उत्तर रेलवे दिल्ली में तैनात RPF के DIG प्रोजेक्ट के पद पर कार्यरत संतोष कुमार दुबे की भ्रष्टाचार से कमाए 1.46 करोड़ की संपत्ति को ED ने जप्त कर लिया है। जिसमे रांची एवं दिल्ली स्थित तीन आवासीय फ्लैट एवं तीन व्यापारिक जगह शामिल हैं।

ED ने झारखंड कैडर की IPS प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे की संपत्ति को अटैच कर लिया है। ईडी ने कार्रवाई करते हुए 1.46 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। इनमें रांची में तीन फ्लैट और दिल्ली में प्लॉट शामिल हैं।

प्रिया दुबे वर्तमान में झारखंड पुलिस की IG प्रशिक्षण के पद पर हैं और उनके पति संतोष कुमार दूबे आरपीएफ डीआईजी के पद पर हैं।
ईडी ने सीबीआई में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर यह कार्रवाई की। इसमें ईडी ने अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए भी कार्रवाई की है।


