
Deoghar: देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने लड़की के प्यार के चक्कर में जहर खाकर जान दे दी। मृतक का नाम विनोद मरांडी है जो पथराटांड बुढ़ाई का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक कि मां जासीका मुर्मू ने कहा है कि विनोद दिन-रात किसी लड़की से फोन पर बात करते रहता था। 05 मई को 4.30 पकौड़ी खाने के लिए पैसा मांगा। रुपया लेकर वह पकौड़ी खाने चला गया कुछ देर बाद वापस आया और घर में लेट गया। उपरांत उसने शौच जाने की बात कही उस समय उसका हाथ पैर कांप रहा था। बड़ा भाई उसे शौच कराने के लिए गया। वापस लौटा तो उससे पूछे कि क्या हुआ तो उसने बताया कि वह कीटनाशक दवा खा लिया है।

युवक को पहले मधुपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात के 11:00 बजे के करीब सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कहा है कि मृतक बेटा किसी लड़की से बात करने के चक्कर में मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक दवा खा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिलते ही बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


