Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने दो व्यक्ति पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाना मे मामला दर्ज किया है।
मामले मे कहा है की 13 अप्रैल को उसके सास व ससुर बाहर गए थे पति के साथ घर में थी। उसी रात करीब 11 बजे देवपुरा टोला जमुआ निवासी नीरज दास और बसफिटवा निवासी हुचो यादव ऊर्फ कामदेव यादव उसके घर में घुस गया और उसके पति को एक कमरे मे बंद कर दिया। उसके बाद दोनो ने मिलकर बारी -बारी से दुष्कर्म किया। सास ससुर के लौटने के बाद उसने घटना की बावत जानकारी दी।
घटना के बाद गांव मे पंचायत भी बुलाया गया। आरोप है कि पंचायत में दोनों ने महिला को जान मारने की धमकी दी। उपरांत वह महिला थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।