
Ranchi: JPSC परीक्षा परिणाम में पूर्व में राँची (सदर) और देवघर SDPO एवं वर्तमान में अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय राँची के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत विकासचंद्र श्रीवास्तव के पढा़ए हुए करीब 100 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

JPSC के PT के परिणाम आते ही DY. SP विकास चंद्र श्रीवास्तव के कई छात्रों ने तो पहले ही प्रयास में सफलता के नये आयाम लिखे हैं। PT की परीक्षा में सफल छात्रों ने अपने गुरू को धन्यवाद दिया। वहीं गुरू (DY.SP विकास चंद्र श्रीवास्तव) ने अपने सभी छात्रों को बताया कि अभी Mains को भी क्रैक करना है।

JPSC के परिणाम में छात्रों की सफलता पर बताया कि छात्रों के सफलता से वे बहुत खुश हैं, छात्रों की मेहनत और बाबा वैद्यनाथ की कृपा से यह सम्भव हो पाया है।

बता दें कि यूपीएससी, जेपीएसपी, बैंक सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ऑनलाइन करवाते हैं। जिनमें झारखंड सहित कई राज्यों के छात्र भाग लेते हैं। डीएसपी की पाठशाला के नाम से विकास श्रीवास्तव का यूट्यूब चैनल है। ऑनलाइन पाठशाला सभी के लिए बिल्कुल फ्री है। डीएसपी की पाठशाला ग्रामीण और दूर-दराज रहने वाले छात्रों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा।


