Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जून पोखर मोहल्ले में एक युवक को गोली मारी गयी है। युवक की हालत गंभीर है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही।
जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक गौरव नरौने को पेट में गोली मार दी। गोली लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।