
गोड्डा: गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (Godda-Ranchi Express) का उद्घाटन 29 सितंबर को होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) इस ट्रेन को वीडियो कांफ्रेसिंग से हरी झंडी दिखायेंगे। इस मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे (Godda MP Nishikant Dubey) भी मौजूद रहेंगे।

29 सितंबर को ये ट्रेन दिन के 1.15 बजे गोड्डा से रवाना होगी। ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन का नियमित परिचालन 30 सितंबर से रांची से और 1 अक्टूबर को गोड्डा से होगा। गोड्डा से यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को भागलपुर, जमालपुर, किऊल होकर रवाना होगी। वहीं रांची से यह ट्रेन गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन पहले भागलपुर से रांची के बीच चलायी जा रही थी। अब इस ट्रेन को गोड्डा तक विस्तारित कर दिया गया है।

नियमित रूप से चलने पर यह ट्रेन गोड्डा से दिन के 12.40 बजे रवाना होगी। भागलपुर शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और 5.05 बजे रवाना हो जाएगी। इस बीच में पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, मंदारहिल और बाराहाट में भी रुकेगी।



