Ranchi: झारखंड के 90 बंदियों (prisoners) की सजा माफ कर दी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में बुधवार को लिए गए निर्णय के आलोक में आजीवन कारावास प्राप्त बंदियों के मामले पर विचार करने के बाद कुल 185 में से 90 बंदियों की सजा माफ करते हुए रिहाई का आदेश दिया गया।
इन 90 बंदियों में से रांची से 53, दुमका से 17, हजारीबाग से 11, जमशेदपुर से 6 और पलामू से 3 बंदियों की रिहाई का आदेश हुआ है।