रांची: विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि राज्य सरकार टॉफी और टी शर्ट खरीद के मामले की जांच के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री सदन के अंदर विधायक सरयू राय के सवालों का जवाब देते हुए बोल रहे थे।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में पहुंच गये। नमाज कक्ष आवंटन के मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया।

मालूम हो कि विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया था कि झारखंड के 16वें स्थापना दिवस पर चॉकलेट व टॉफी के नाम पर बड़ी राशि की हेराफेरी हुई है। सरयू राय ने बताया था कि एक दिन में कोई पांच करोड़ रुपये के चॉकलेट और टी शर्ट बांट दिये गये। यह बंटवारा कागज पर ही हुए थे।
आनन फानन में कैबिनेट की मंजूरी ली गई और मनोनयन के आधार पर आपूर्ति का ठेका दे दिया गया। नौ हजार स्कूलों के बच्चों को न चॉकलेट मिला न टी शर्ट। यह कार्यक्रम पूर्वी मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुआ था।
हालांकि, सरयू राय ने इससे पहले भी इस मामले को सदन व सदन के बाहर उठाया था, अब मुख्यमंत्री हेमंत ने जांच की बात की कही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar सहित झारखण्ड के आठ जिलों में 10 और 11 नवंबर को बारिश के आसार
- America में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
- Deoghar: चालक के अपहरण के बाद हाइवा मालिक से मारपीट, जबरन पांच हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली
- त्योहारी सीजन में Railway की तैयारियों का अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं
- Deoghar: बेलाबगान में बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के सामान की चोरी



