
मधुपुर/ देवघर: आरपीएफ की टीम ने रविवार को हावड़ा-मोकामा सवारी ट्रेन से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी रेलवे प्लेटफार्म और चलती ट्रेन में जुआ का खेल संचालित करते थे।

गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ के रहने वाला हसरत परवेज, रजाउल शेख, मो अनवर शेख, मो शाहिद शेख और पसिया मोहल्ले का रहने वाला फैयाज शेख शामिल है। इनके पास से पुलिस ने कैरमबोर्ड का स्ट्राइकर, ताश का पत्ता व नगद बरामद किया है।

रेल थाना प्रभारी हरेराम दुबे ने कहा कि ये शातिर बदमाश हैं और लोगों को ठगने के लिए नया पैंतरा अजमा रहे थे। ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर लोगों को फंसाने के लिए एक खेल खेलाता तो चार अन्य यात्री बनकर खेल खेलते। जिससे आसपास के लोग आकर्षित होकर खेलने लगते। इसमें ये बदमाश अपनी हाथ की सफाई दिखाकर लोगों को ठगते थे। इतना ही नहीं अगर कोई गलती से जीत जाता तो उसे खेल छोड़कर जाने नहीं देते थे। साथ ही कई बार जबरन जेब से पैसा भी छीन लेते थे।
उन्होंने बताया कि पहले ये खेल मधुपुर शहर में चल रहा था। बाद में ये जोड़ामो, मदनकट्टा व विद्यासागर स्टेशन में खेला जाने लगा। साथ ही चलती ट्रेन में भी इस खेल को संचालित किया जाता था। इन बदमाशों ने अब तक बहुत से लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
आरपीएफ की टीम को मिली सूचना पर पांचों को हावड़ा-मोकामा सवारी ट्रेन से पकड़ा गया। बाद में इन्हें मधुपुर रेल थाना के हवाले कर दिया गया। पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें:
- सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस; DCP ने दी अपडेट, अभिजीत दिपके ने कहा- जबरदस्ती उठाया गया
- Ranchi से अगवा बच्ची को Gaya में सकुशल मुक्त कराया, तीन युवक गिरफ्तार
- किन्नर समाज को सरकारी योजनाओं और राजनीतिक अधिकार देने की मांग, राज्यपाल को सौंपा आवेदन
- Deoghar में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद
- Deoghar: कोर्ट परिसर से भागा साइबर अपराधी, लोगों की मदद से पुलिस ने दोबारा दबोचा


