
रांची: राजधानी रांची के एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री मोदी के निधन की अफवाह फैल गयी। इसके बाद दिलीप मेहता नाम के एक व्यक्ति ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मीडिया प्रोफेशनल नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में प्रधानमंत्री के निधन का फर्जी वीडियो बनाकर किसी ने डाल दिया। दिलीप मेहता ने मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । मामले का अनुसंधान किया जा रहा है दोषियों पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर इस मामले पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि कुछ लोग गरीबों के मसीहा के बढ़ते कद से परेशान हैं। ऐसे लोग दूसरे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे वीडियो समाज में घृणा फैलाने का कार्य करता है। ऐसी अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे होना चाहिए।
आदित्य साहू ने प्रशासन से व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और वीडियो डालने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



