
लोहरदगा: लोहरदगा जिला के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेठहठ गिरजा टोली गांव में मंगलवार रात 35 वर्षीय राजेश उरांव नामक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने के मामले में बगड़ू थाना में कांड संख्या 23/21 धारा 302 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा ने बताया कि 35 वर्षीय राजेश उराँव की हत्या उसकी पत्नी सरिता उराँव द्वारा लकड़ी काटने वाले धारदार टांगी से की गई. उन्होंने बताया कि राजेश उराँव लकड़ी काटकर बेचने का कार्य करता था जो कि प्रतिदिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. जिससे पत्नी सरिता देवी परेशान रहती थीं.

वह परेशान होकर मंगलवार रात्रि में खाना खाने के बाद पति के सोने के बाद धारदार टांगी से पति की गला काटकर हत्या कर दी एवं अपने एवं तीन बच्चों एवं ननद के साथ हत्या को अलग रूप देने के उद्देश्य से दूसरे के घरो में चले गए फिर सुबह उठकर हत्या की जानकारी ग्रामीणों को जानकारी दी गई .वही पत्नी द्वारा टांगी को झाड़ी में फेंक दिया जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया .
पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा पति की हत्या की गई जिसका खुलासा पत्नी द्वारा काफी पूछताछ करने के बाद की गई बुधवार शाम से ही शक के आधार पर पत्नी से पुलिस पूछताछ करती रही परंतु हत्या का खुलासा पत्नी द्वारा शुक्रवार को की गई .अब पिता की मौत एवं मा के जेल जाने के बाद उसके एक पुत्र 12 वर्षीय अभिषेक उराँव,एवं दो पुत्री 07 वर्षीय अंजू उराँव एवं 04 वर्षीय अंजली उराँव बेसहारा हो गए हैं. शराब एवं आपसी विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया.
इन्हे भी पढ़ें:
- सावन शुरू होते ही Jharkhand के Baidyanath Dham में उमड़ा आस्था का सैलाब, 105 किमी लंबे रास्ते पर कांवड़ियों की लंबी कतार
- अमित शाह से देशद्रोही ताकतें डरती हैं’, राहुल गांधी के बयान पर BJP MP Nishikant Dubey का तीखा पलटवार
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत


