
Deoghar: देवघर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने झारखंड राज्य बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित 18वें झारखंड स्टेट जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में 05 (2सिलवर-3ब्रोंज) मेडल अपने नाम किया है।

इसके अलावा मुलाकात के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है।
साथ ही उपायुक्त ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में खेल की दिशा को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आगे उपायुक्त ने नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में भी विभिन्न खेल को बढ़ावा देने का आग्रह किया, ताकि बच्चों को स्पोर्ट्स के क्षेत्र और बेहतर प्लेटरफॉर्म और दिशा दी जा सके।


