देवघर: गुरुवार को देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर त्रिकुट पहाड़ पर फोटो वॉक का आयोजन किया।

इस अवसर पर जिले भर के फोटोग्राफरों को संघ द्वारा आयोजित फोटो वॉक में नेचर व वाइल्ड विषय पर फोटोग्राफी कराई गई। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के कूल 72 फोटोग्राफरों ने भाग लिया।

सभी फोटोग्राफ ने त्रिकुट पहाड़ की चोटी से लेकर पहाड़ की तलहटी तक सभी वनस्पति व जीव-जंतुओं की मनमोहक तस्वीर ली।
मौके पर संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ वर्मा ने बताया कि बीते कई महीनों से महामारी की संकट झेल रहे फोटोग्राफरों को आज फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उनके प्रतिभा को निखारने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी फोटोग्राफर आज के दिन तनाव मुक्त होकर इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव नकुल खवाड़े ने बताया कि सभी फोटोग्राफर द्वारा आज के दिन ली गई तस्वीरों का संकलन कर उसमें से तीन बेहतरीन तस्वीरों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिससे हमारे फोटोग्राफरों में एक नई उत्साह वर्धन होगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष कुलदीप पंडित, सह सचिव बम भोला झा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें:
- Kolkata: सॉल्ट लेक में राहुल गांधी के ‘सोते हुए पोस्टर’ मिले
- Dumka News: अंगीठी की धुंआ से दम घुटने से मां और तीन बेटियां बेहोश, एक बच्ची की मौत, मातम
- Jharkhand: नौकरी का झांसा देकर बैंक खाते और एटीएम कार्ड लेते थे ठग, पांच गिरफ्तार
- Deoghar: सत्संग समाधि के पास अनियंत्रित कार ने बाइक व युवक को मारी टक्कर, पैर टूटा
- राष्ट्रपति के स्नेह से यादगार बनी Jharkhand की कलावती और दिलीप की दीपावली, नौ साल पुराना रिश्ता फिर हुआ जीवंत



