रांची: गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में झारखंड के 12 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। पूरे राज्य में कोरोना के किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इस दौरान 24 मरीज स्वस्थ हुए, तो कोरोना के 32 नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से सात, लोहरदगा से छह, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच, और देवघर से तीन नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह, खूंटी और जामताड़ा से दो- दो मरीजों की पहचान हुई तो हजारीबाग, लातेहार, पाकुड़,पलामू और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज मिले हैं।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 667 हो गई। वैसे इनमें से तीन लाख,42 हजार, 310 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के 225 सक्रिय मरीज हैं। उधर, कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अब तक कुल एक करोड़, 25 लाख, 69 हजार, 880 सैंपल की जांच की गयी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सात नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 106 है। चार मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 515 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 83 हजार, 821 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य भर में कोरोना के कुल सक्रिय 225 में से अकेले रांची में ही 106 मरीज हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand के Giridih में UCO Bank में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे
- देवघर में इस दिवाली बम भोग की डिमांड, बीकानेर की स्वादिष्ट मिठाईयां मचा रही धमाल
- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
- Jharkhand के Godda में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब
- Uttarakhand: गंगनानी में इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद



