
रांची: झारखण्ड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, बजरा ग्राम के मूल खतियानी रैयतों की जमीन वापसी, छोटे व्यवसायियों- दुकानदारों के दस लाख रुपये तक ऋण माफी एवं कोरोना महामारी से मृत परिवार वालों सरकारी मुआवजा देने की मांग को लेकर 31अगस्त को रांची में होने वाले ”न्याय करो-अधिकार दो पैदल मार्च” की तैयारी पर चर्चा की गयी।

चर्चा में कहा गया कि उपरोक्त मुद्दों को लेकर वैश्य मोर्चा द्वारा कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल एवं सत्ताधारी कई मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन अब तक कुछ भी सकारात्मक परिणाम नहीं होता दिख रहा है।

यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। इससे सरकार के प्रति आम जन मानस में आक्रोश पैदा हो रहा है। इसी को लेकर मोर्चा की ओर से 31 अगस्त को न्याय करो-अधिकार दो पैदल मार्च निकाला जाएगा।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, संजीव चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, केंद्रीय महासचिव आरके प्रसाद आदि उपस्थित थे।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



