
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चित्तौलोढ़िया स्थित सिमरा डुमरा के पास मंगलवार की देर रात को टोटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में टोटो चालक मधुपुर थाना क्षेत्र के पसिया गावं निवासी धनराज तुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे बुधवार की सुबह 108 नंबर एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

घायल धनराज ने बताया कि वह मंगलवार रात को देवघर से टोटो चलाकर वापस घर पसिया जा रहा था। उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टोटो में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में उसका टोटो एक ईंट के ढेर से टकरा गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लग गया।
बेहोशी की हालत में रातभर वह घटना स्थल पर ही पड़ा रहा।
सुबह आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो 108 नंबर एम्बुलेंस को कॉल कर बुलाया उपरान्त उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


