
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के सारवां रोड स्थित जय माता दी फ्यूल सेंटर के पास ब्रेकडाउन होने से खड़ी एक ट्रक का दो टायर एवं कई सामान चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर ट्रक मालिक सारठ थाना क्षेत्र के छिट पांचूडीह निवासी अमित कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि पिछले 10 माह से उसकी ट्रक संख्या जेएच 15जी 9700 ब्रेक डाउन रहने के करण पेट्रोल पम्प के पास पड़ी थी। उसी दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रक का दो टायर, 02 जख, रेंच, रड और बर्तन चोरी कर लिया।

चोरी गए सामानों की कीमत लगभग 70000 बताया है। मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस छानबीन में गई है।



