Deoghar: बाबानगरी देवघर आज से देश की राजधानी दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये जुड़ गई। 12 जुलाई को पीएम मोदी के हाथों एयरपोर्ट (Deoghar Airport) उद्घाटन के बाद देवघर का देश के प्रमुख शहरों से एयर कनेक्टिविटी धीरे-धीरे होती जा रही है। इसी कड़ी में आज ऐतिहासिक दिन के रूप में याद किया जायेगा। क्योंकि राजधानी दिल्ली से देवघर हवाई उड़ान शुरू हो गई है।
शनिवार के दिन दिल्ली से सीधे देवघर के लिये पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी और अपने निर्धारित समय दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड किया।
दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट लैंड करते ही वाटर सैल्यूट देकर स्वागत किया गया। साथ हीं इस ऐतिहासिक पहली उड़ान में पहुंचे सभी यात्रियों का भी एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा स्वागत किया गया।