Dhanbad: न्यायाधीश उत्तम आनंद का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि उनका जबड़ा और सिर की हड्डी कई जगहों पर टूटी हुई थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई थी। इसके अलावा शरीर पर तीन जगह बाहरी चोट और सात जगह पर अंदरुनी चोट लगी है।

पुलिस को मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट है कि जज के शरीर पर चोट लगने की वजह से वह बेसुध होकर गिरे थे। ब्रेन में भी गंभीर चोट लगा था।

इसके अलावा जज के पेट में खून चला गया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। अस्पताल द्वारा पुलिस के अलावा धनबाद के डीसी और एसडीएम को भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें:
- Dhanbad में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर घायल
- Jharkhand के Godda में पकड़ी गई अवैध मिनी फैक्ट्री, मुख्य आरोपी निकला RTI एक्टिविस्ट
- JPSC और JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Deoghar: मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज



