Deoghar: जिले में नवपदस्थापित सिविल सर्जन डॉ चन्द्र किशोर शाही ने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी से पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि सरकारी अधिसूचना के तहत डॉ सी के शाही को देवघर जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है.

जबकि निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी देवघर जिला के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया गया। उन्होंने भी तत्काल प्रभाव से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण के बाद सिविल सर्जन डॉ सी के शाही ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकता स्प्ष्ट करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य होगा कि जिले में स्वास्थ्य सम्बन्धी जितने कार्यक्रम चल रहे हैं वह सुव्यस्थित ढंग से चले। आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसका ख्याल रखा जाएगा।
समाज के अंतिम वर्ग को सरकार द्वारा घोषित सभी लाभों के साथ आयुष्मान भारत जैसे योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखने का प्रयास करेंगे।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार



