Deoghar: देवघर जिले के मारगोमुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर डकैती कांड के एक आरोपी को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम इशाख अंसारी है जो थाना इलाके के घाघरा का रहने वाला है।
बताते चलें कि वर्ष 2022 के अप्रैल माह में बाबरा गावं निवासी तैयब अंसारी के घर डकैती को अंजाम दिया गया था। जिसमें लगभग 4 लाख तीस हजार नकद और 30 हजार की जेवरात की डकैती हुई थी।