
दुमका: जामा थाना क्षेत्र में जामा-पालोजोरी मुख्य पथ पर अमलाचातर के समीप बाइक सवार पिता-पुत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गये।

घटना में मौके पर ही बाइक चला रहे पिता की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के दलदली गांव निवासी विंदेश्वरी सोरेन उर्फ राजू मांझी के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र देवनंदन सोरेन के साथ जामा से घर लौट रहे थे।

पुलिस मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें:
- JPSC-JSSC Dispute : राहुल गांधी से झारखंड आने की अपील, छात्रों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग दोहराई
- Jharkhand : चतरा में दुष्कर्म के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आए पिता को भी पीटा
- Jharkhand की Draft Voter List 5 अगस्त को होगी जारी, छूटे मतदाता फॉर्म भरकर जुड़वा सकेंगे नाम
- Deoghar : बाबा मंदिर में बिगड़ी कांवरिया की तबीयत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, 65 नमूनों की जांच में 8 मिलावटी पाए गए



