
दुमका: दुमका-हंसडीहा मुख्य रेल मार्ग पर हथगरा गांव के रेलवे गेट पर सोमवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रेलवे ट्रैक से शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया। शव की शिनाख्त 20 वर्षीय नूतन कुमारी के रूप में हुई।

नूतन हंसडीहा थाना क्षेत्र के खुहटन गांव निवासी थी, जो मानसिक रूप से बीमार थी। पुलिस पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
Also Read:
- सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम
- Jharkhand में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
- निम्स दाई को अभिनेता वीरा ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- ‘लेजेंड्स कभी पहाड़ों से विदा नहीं होते’
- Shravani Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
- Deoghar में 1060KG मिलावटी पेड़ा जेसीबी मशीन की मदद से कराया नष्ट: घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई



