
Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के इमरजेंसी विभाग में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और डॉक्टर में कहासुनी हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाई है।

बताया गया कि रामगढ़ जिले के चितरपुर की रहने वाली अनीता देवी को इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। महिला का मल्टी ऑर्गन फेलियर था। जिस वजह से यूरिन बनने में समस्या हो रही थी। आईसीयू में एडमिट करने को लेकर कागजी प्रक्रिया की जा रही थी।

इसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन और डॉ हिमांशु शेखर के बीच कहासुनी होते-होते मामला मारपीट में बदल गया। मृतक के बड़े बेटे राजकुमार घरवालों के तरफ से माफी मांगने के लिए चिकित्सकों के पास गया। आक्रोशित चिकित्सकों ने रिम्स के इमरजेंसी विभाग का गेट बंद कर पुलिस की मौजूदगी में उससे जमकर मारपीट की।
मृतक के छोटे बेटे अमन वर्मा को बरियातू थाना की पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिसकर्मी दोनों पक्ष को शांत करा रही थी। लेकिन पुलिस की वहां एक नहीं चल रही थी।
डॉक्टर मरीज के परिजन के साथ बेरहमी से मारपीट करते रहे। मारपीट की घटना के बाद रिम्स के इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गयी।
Also Read:
- Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया
- Deoghar: VIP Chowk के पास दिनदहाड़े ढाई लाख की छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने झपटा रुपयों से भरा झोला
- देशभर के छात्र आंदोलनों से जुड़े मामलों में FIR रद्द करने की मांग, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दी अर्जी
- Deoghar: डुमरी विधायक के कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग पर जिला पुलिस एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध
- JSSC ने इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त परीक्षा 2023 रद्द की, लिपिक के 836 पदों पर होनी थी नियुक्ति



