Dumka: हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की फूलो-झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। बताया गया है कि देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय सलीम मियां 15 दिन पहले बीमारी की वजह से अस्पताल के कैदी वार्ड में आइसीयू में इलाजरत था।

जमीन विवाद में हत्या के मामले वर्ष 2006 से चार भाई संग सजा काट रहा था। उसे वर्ष 2010 में सेंट्रल जेल दुमका में शिफ्ट किया गया था।

कैदी के बीवी फालतुन समेत परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही कैदी से मिलने पर पाबंदी लगाने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने कैदी के शव का पोस्टमार्टम करा उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Also Read:
- बैंक की लापरवाही से Digital Arrest में ठगी हुई तो पीड़ित को पूरा मुआवजा देना होगा: Supreme Court
- Jharkhand: चुटुपालू और चरही घाटी में ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए केंद्र ने मंजूर की 239.40 करोड़ रुपए की परियोजना
- Deoghar: जून पोखर मोहल्ले में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
- Deoghar: कृष्णापुरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
- Deoghar: हथियार के बल पर मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, फरार रवि खवाड़े गिरफ्तार



