
Deoghar : एक महिला के बैंक खाता से 1.46 लाख से अधिक की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं. इस सिलसिले में गोड्डा जिला निवासी गीता देवी ने बताया कि उसका गोड्डा में एसबीआइ में खाता है।

उसके बैंक खाता से आठ नवंबर से 18 नवंबर के बीच कई बार में उक्त राशि की अवैध निकासी कर ली गयी। हालांकि वह ये नहीं बता पा रही है कि पैसा की निकासी कैसे की गयी। उसने अपना बैंक खाता अपडेट कराया तो उसे इस घटना के बारे में जानकारी मिली।

बताया जाता है कि महिला के पति प्रमोद कुमार मंडल सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। महिला बीमार चल रही है। उसके इलाज कराने के लिए वेलोर जाना था। इलाज के लिए ये पैसा जमा करके रखा था।
ऐसे में अब उसका इलाज कैसे होगा ये चिंता का विषय बन गया है। घटना की जानकारी देवघर साइबर थाना की पुलिस को दे दी गई है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


