Ranchi: कांग्रेस (Congress) की ओर से महंगाई पर भाजपा (BJP) कार्यालय के सामने दिए गए धरने के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर (Aarti Kujur) ने कहा है कि रूपा तिर्की हत्याकांड और बढ़ते दुष्कर्म पर महिला कांग्रेस क्यों मौन है?
कुजूर ने कहा कि झारखंड में झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी गठबंधन वाली वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 2400 से भी अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटी है। जिसमें लगभग 700 से अधिक आदिवासी महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित हुई है। कांग्रेस के किसी भी नेताओं, महिला विधायकों या सांसद का एक भी बयान नही आना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति नकारात्मकता को दर्शाता है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के ऊपर महिला कांग्रेस चुप्पी साधे हुए हैं। रूपा तिर्की हत्याकांड पर कांग्रेस की महिला मोर्चा ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने की कोई पहल नही की।
कुजूर ने सवालिया लहजे में पूछा ,क्या रूपा तिर्की की हत्या इनके लिए कोई मायने नहीं रखता? राज्य भर में सभी स्थानों पर चाहे साहिबगंज, बरहेट,गोड्डा, गुमला, खूंटी ,रांची सभी जिला में महिलाएं असुरक्षित हैं इस पर महिला कांग्रेस चुप क्यों है। क्या महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सत्ता के सामने कुछ भी नहीं है । रूपा तिर्की हत्याकांड में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक से लेकर सतारूढ़ राजनीतिक पार्टी का मौन अपराधियों के हौसले को बढ़ाने में सहायता कर रहा है।