रांची: झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला अब कमजोर पड़ रहा है। नए मरीजों से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 115 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि मंगलवार सुबह तक सिर्फ 90 नए केस मिले हैं। राज्य में इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से दो, बोकारो से नौ , चतरा से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 19, और गढ़वा से आठ नए मरीज मिले हैं। इसी तरह गिरिडीह से पांच, गोड्डा से एक, गुमला से दस,हजारीबाग से छह, लातेहार से सात , लोहरदगा से दो, पलामू से एक, साहेबगंज से दो, सरायकेला से छह, सिमडेगा से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो नए मरीजों की पहचान हुई है।
इन नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख, 45 हजार 259 गयी है। इनमें एक हजार, 005 सक्रिय केस हैं। इनमें से तीन लाख, 39 हजार, 314 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार,111 मरीजों की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.22 प्रतिशत है। राज्य में अब तक अब तक 98 लाख, 80 हजार, 072 सैंपल की जांच की गयी है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे कम, दो मरीज मिले है। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 154 है। पिछले 24 घंटों में अस्पतालों से12 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।अब तक कुल 85 हजार, 143 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83401 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।