देवघर: धनबाद के टुंडी से चार माह पहले 22 हाथियों के झुंड से बिछुड़ा एक हाथी धनबाद के बाद गिरिडीह, गिरिडीह से जामताड़ा, पाकुड़ होते हुए यह सोमवार शाम को देवघर पहुंचा। अपनों से बिछुड़कर ये हाथी आक्रामक हो गया है। मंगलवार को उसकी चपेट में एक ही परिवार के दो लोग आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
पाथरोल थाना क्षेत्र अन्तर्गत गंजोवारी पंचायत के डहुआ गाँव में मंगलवार को हाथी ने एक विवाहिता और एक किशोरी को कुचल कर मार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है की डहुआ गाँव निवासी विवाहिता चेताली देवी और किशोरी बंदना कुमारी जयंती नदी में नहाने को कह कर घर से निकली थी। काफी समय तक जब घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने खोज खबर लेना शुरू किया तभी गाँव के जंगल में एक हाथी देखा गया। हाथी की सूचना मिलते हो दर्जनों ग्रामीण आस पास जमा हो गए। दोनों का शव बरामद किया गया। दोनों के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।
पाथरोल थाना प्रभारी शैलेश पांडेय ने बताया की हाथी के कुचलने से एक विवाहिता और एक किशोरी के शव को डहुआ जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने यूडी मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।
हाथी के भटकने के बावत डीएफओ राजकुमार साह ने कहा कि चार महीने से यह हाथी अपने झुंड से भटक गया है। इसलिए वह काफी आक्रामक हो गया है। दो तीन जिलों में अब तक पांच से छह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। वन विभाग की टीम उसे उसके झुंड में मिलाने के लिए टुंडी का रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही है। मधुपुर और चितरा वन विभाग के कर्मी हाथी को सुरक्षित स्थान भेजने के लिए जुटे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें:-
Deoghar: 26 जून, दोपहर 01 बजे, AIIMS ओपीडी का Online उद्घाटन
#jharkhandi yuva mange rojgar: हेमंत सरकार के खिलाफ युवाओं ने ट्विटर पर खोला मोर्चा
देवघर: सदर अस्पताल परिसर में युवक ने रेता खुद का गला
Deoghar: साइबर अपराध के सात आरोपित गिरफ्तार