
Deoghar: एक बार फिर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के बीच तनातनी का माहौल बन गया है। जो सोशल मीडिया पर भी साफ जाहिर हो रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार की देर रात तक दोनों के बीच ट्वीटर वॉर चलता रहा। आखिरी ट्वीट करीब 12 बजे रात की है।

इस बार माहौल गर्म देवघर एयरपोर्ट को लेकर है। जो 31 अगस्त को उस वक़्त शुरू हुई जब अपने चार्टर प्लेन से दिल्ली लौटने के लिए करीब सवा पांच बजे सांसद निशिकांत दुबे अपने दोनों बेटे और साथी मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा व अन्य के साथ देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे। एक ओर सांसद पर आरोप है कि उन्होंने सुरक्षा मानकों का उलंघन्न किया है। तो दूसरी ओर सांसद निशिकांत ने कहा है अपने रसूख का धौंस दिखा देवघर डीसी ने एयरपोर्ट के रेसरिकेटेड एरिया में घुस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।

देखें ट्वीट:
डीसी का ये ट्वीट एमपी निशिकांत दुबे के इस ट्वीट का रिप्लाई है “मेरा सुझाव है कि आप फिर से विमानन नियमों का अध्ययन करें। एक आईएएस अधिकारी के रूप में, देश आपसे बेहतर की उम्मीद करता है। अब मामले की हर संभव स्तर पर जांच की जा रही है, कृपया आगे की टिप्पणी विमानन और हवाईअड्डा नियमों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही करें।”
नाइट लैंडिंग मामला विचाराधीन है, इस पर टिप्पणी करना पसंद नहीं करेंगे।
लेकिन, जब नाइट लैंडिंग सुविधा/आईएफआर नहीं है, और हर दूसरे दिन इतनी उड़ानें रद्द हो रही हैं, तो आपका चार्टर्ड विमान 18:17 घंटे पर कैसे उड़ गया जब सूर्यास्त का समय 18:03 घंटे था?”
कुछ सवाल।
आपको एटीसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया?
आपके दो बच्चों को एटीसी कक्ष में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया?
आपके समर्थकों को एटीसी बिल्डिंग में प्रवेश करने के लिए किसने अधिकृत किया?” तब सांसद ने जवाब में डीसी से कहा “1.) मैंने हवाई अड्डे के अधिकारियों से आवश्यक अनुमति ली थी।
2.) हवाईअड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में, मुझे निरीक्षण करने का अधिकार है।
3.) मैं हाई कोर्ट में नाइट लैंडिंग सुविधाओं में आपकी देरी के लिए एक केस लड़ रहा हूं। आप कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं।”
इसके अलावा भी कई ट्वीट्स हैं जिसे आप देख पूरा माजरा समझ सकते हैं :
यहां बता दें कि इस पुरे प्रकरण में जहां सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर डीसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है तो वहीं एयरपोर्ट सुरक्षा मानकों के उलंघन्न का हवाला देते हुए कुंडा थाना में सांसद निशिकांत, मनोज तिवारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, चार्टर्ड प्लेन के पायलट समेत नौ पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।


