
दुमका: दुमका जिला के रामगढ़ में पदस्थापित आरक्षी विरजन उरांव की देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


मौत की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर ने किया। आरक्षी विरजन को पुलिस लाइन दुमका में अंतिम सलामी के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

विरजन वर्ष 2005 के आरक्षी में प्रतिनियुक्ति हुई थी। वहीं, विरजन की पत्नी सुनीता 2 दिन पूर्व ही रांची से रामगढ़ आई थी।



