
दुमका: एक पुलिस अधिकारी ऐसे भी हैं जो आदेश या निर्देश नहीं देते, बल्कि खुद समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विश्वास करते है। काठीकुंड थाना के पास गांधी चौक में रास्ता बेहद खराब था। लोगो की परेशानी को देखते हुए काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने अपने जेब से पैसे लगाते हुए खुद कुदाल उठा लिया।

उन्होंने रोड में जमे हुए पानी का निकासी किया और उस पर डस्ट डाल कर रोड को बनाया। जिसके कारण आसपास के लोगो मे थाना प्रभारी के प्रति काफी खुश नजर आए और उसकी तारीफ करने से नहीं थकते। काठीकुंड चौक में सड़क पर जल जमाव के कारण आमलोगों को परेशानी हो रहा था। अक्सर यहां दुर्घटना भी हो रहा था।


इस पुलिस अधिकारी ने स्वयं कुदाल पकड़कर सड़क से पानी को निकाला और फिर गड्डो को डस्ट भरने का कार्य शुरू कर दिया। जिससे सूबे के एसपी भी इनके कार्य से प्रभावित है। बेहतर कार्य के लिए हाल में ही एसपी से सम्मानित भी हो चुके है। एसआई श्यामल कुमार मंडल धनबाद जिला के वर्ष 2018 के दरोगा है।


